भाजपा के संकल्प पत्र में राष्ट्रवाद सबसे ऊपर, सुरक्षा-सैनिकों को लेकर किए ये बड़े वादे

भाजपा के घोषणापत्र में ‘राष्ट्र सर्वप्रथम’ की बात लिखी गई है।

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। भाजपा के घोषणापत्र में ‘राष्ट्र सर्वप्रथम’ की बात लिखी गई है। घोषणापत्र के पेज नंबर 12 पर राष्ट्र सर्वप्रथम के तहत पार्टी ने आतंकवाद पर सुरक्षा नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, सैनिकों के कल्याण, पुलिस बलों का आधुनिकीकरण, घुसपैठियों की समस्या एवं जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को लेकर वादे किए हैं। आइए विस्तार से जानते हैं भाजपा ने अपने घोषणापत्र में इन चीजों को लेकर क्या कहा है?

आतंकवाद पर सुरक्षा नीति
भाजपा का कहना है कि हमारी सुरक्षा नीति केवल हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा विपषयों द्वारा निर्देशित होगी। पार्टी ने यहां हाल ही में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का जिक्र किया है। इसके अलावा आतंकवाद को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीती की बात कही गई है।

राष्ट्रीय सुरक्षा
भाजपा ने घोषणा पत्र में सुरक्षा बलों को सुदृढ़ बनाने की बात कही है। पार्टी ने कहा कि वह सत्ता में आई तो रक्षा से जुड़े बाकी उपकरणों एवं हथियारों की खरीद को तेज किए जाएगा। 

सैनिकों के कल्याण
भाजपा का कहना है कि हमारी सरकार ने लंबे वक्त से लंबित ‘वन रैंक वन पेंशन’ को लागू कर सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के हितों के प्रति अपने संकल्प को प्रतिबद्धता से पूरा किया है। हम इसी संकल्प पर आगे बढ़ेंगे। सशस्त्र बल के सैनिकों के सेवानिवृत्त होने से तीन साल पहले ही उनकी पसंद के अनुसार उनके पुनर्वास की योजना आरंभ कर देंगे।

पुलिस बलों का आधुनिकीकरण
भाजपा ने घोषणापत्र में पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के संकल्प को दोहराया है। पार्टी का कहना है कि वह पुलिस बलों की कार्य क्षमता एवं दक्षता में वृद्धि करेगी। राज्यों के पुलिस आधुनिकीकरण के लिए पुनरीक्षित योजना के अंतर्गत सहायता मुहैया कराएंगे।

जम्मू-कश्मीर अनुच्छेद 370
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में अनुच्छेद 370 को लेकर अपना पुरा वादा दोहराया है। पार्टी का कहना है कि हम जनसंघ के समय से अनुच्छेद 370 के बारे में अपने दृष्टिकोण को दोहराते हैं।

Source :- www.amarujala.com

Hot this week

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

Topics

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img