ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

महराजगंज। विकास खंड परतावल-महराजगंज मार्ग स्थित बंधन मैरेज हॉल में ग्राम प्रधानों के कार्यकाल विस्तार एवं प्रशासक बनाए जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं प्रधान संघ के पदाधिकारी शामिल हुए।

समारोह के मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास एवं पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से गांवों के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष सचिन सिंह ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से ग्राम प्रधानों में उत्साह का माहौल है। इससे ग्रामीण विकास कार्यों को गति मिलेगी और योजनाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित होगा।

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष एजाज ने प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्राम प्रधानों के सम्मान, अधिकारों और जिम्मेदारियों को मजबूत करने का कार्य किया है।

कार्यक्रम का संचालन जनार्दन यादव ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, राज नारायण, जयगोविंद सिंह तथा अंगद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img