IRCTC पर काउंटर टिकट को भी ऑनलाइन कर सकते हैं कैंसिल और पा सकते हैं रिफंड, जानें कैसे

इससे पहले यात्रियों को भारतीय रेलवे काउंटर और आरक्षण कार्यालयों के माध्यम से बुक किए गए ट्रेन टिकट को रद्द कराने के लिए रेलवे स्टेशन या बुकिंग काउंटर पर जाना ही होता था

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) इंडियन रेलवे के काउंटर, स्टेशन, रिजर्वेशन ऑफिस और बुकिंग ऑफिस से बुक कराई गई टिकट को भी ऑनलाइन कैंसल करने की सुविधा देता है। यह सुविधा आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर मिलती है।

इससे पहले यात्रियों को भारतीय रेलवे काउंटर और आरक्षण कार्यालयों के माध्यम से बुक किए गए ट्रेन टिकट को रद्द कराने के लिए रेलवे स्टेशन या बुकिंग काउंटर पर जाना ही होता था। भारतीय रेलवे उन यात्रियों से कैंसिलेशन शुल्क वसूलता है जो अपनी ट्रेन टिकट रद्द करना चाहते हैं।

जानिए आप काउंटर टिकट को कैसे ऑनलाइन कैंसिल करा सकते हैं-

  • स्टेप-1: आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाइए।
  • स्टेप-2: अब अपने माउस के कर्सर को ट्रेन ऑप्शन पर ले जाएं। यह ऑप्शन आपको होमपेज के सबसे ऊपर दिख जाएगा।
  • स्टेप-3: अब अपने कर्सर को ड्राप डाउन मेन्यू में कैंसिल टिकट पर ले जाएं।
  • स्टेप-4: अब काउंटर टिकट पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: अब पीएनआर नंबर पर क्लिक करें, यह ट्रेन टिकट पर छपा हुआ होता है।
  • स्टेप-6: अब कैप्चा को एंटर करें और चेक बॉक्स को कन्फर्म करें कि नियमों और प्रक्रिया को पूरी तरह पढ़ लिया गया है।
  • स्टेप-7: अब सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्टेप-8: अब वन टाइम पासवर्ड को एंटर करें जो कि आपके मोबाइल पर भेजा गया है। ये वही नंबर है जिसे आपने बुकिंग के वक्त उपलब्ध कराया था। अब सबमिट पर क्लिक करें।
  • स्टेप-9: ओटीपी वैलिडेट होने के बाद अपनी पीएनआर डिटेल को वेरिफाई करें।
  • स्टेप-10: फुल टिकट कैंसिलेशन के लिए कैंसिल टिकट पर क्लिक करें।

इसके बाद, रिफंड की राशि स्क्रीन पर दिखने लगेगी और यूजर को एक एसएमएस प्राप्त होगा जिसमें पीएनआर और रिफंड की जानकारी होगी।

Source :- www.jagran.com

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

Topics

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img