CBSE 10th Result 2019: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट घोषित, ये रहा direct link

CBSE Class 10 results 2019: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट घोषित हो गया है।

CBSE Class 10 results 2019: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट घोषित हो गया है। नतीजे सीबीएसई ने महज 38 दिनों के भीतर जारी कर दिए। सीबीएसई ने 10वीं 2019 की परीक्षा 21 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित की थी।  सीबीएसई 10वीं विद्यार्थी अपना रिजल्ट cbseresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे cbseresults.nic.in पर 10वीं रिजल्ट की विंडो खोल दी गई। स्टूडेंट्स यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कुछ दिनों पहले सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड रिजल्ट की तारीख को लेकर कहा था कि वह दसवीं कक्षा के रिजल्ट भी उसी तरह बिना किसी पूर्व सूचना के जारी करेगा जिस तरह से 12वीं के नतीजे जारी किए गए थे। यानी जैसे 12वीं के नतीजे अचानक आए थे, उसकी सूचना पहले किसी को नहीं दी गई थी, उसी तरह से सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी कर फिर से चौंकाएगा। महज एक से दो घंटे पहले सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी किए जाने की सूचना दी गई थी। इसके अलावा अगर पिछले कुछ सालों के सीबीएसई रिजल्ट पर गौर करें तो 10वीं व 12वीं सीबीसई रिजल्ट में महज दो से चार दिन का अंतर ही होता है।

CBSE 10th Result Direct Link

CBSE 10th Result 2019:  यूं चेक करें सीबीएसई 10वीं रिजल्ट
स्टेप-1 – cbseresults.nic.in पर जाएं। 
स्टेप – 2 – Secondary School Examination (Class-X) 2019 के लिंक पर क्लिक करें। 
स्टेप- 3 रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड डालें। 
स्टेप – 4 सब्मिट करने पर आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसका प्रिंट आउट ले लें। 

सीबीएसई ने गरुवार को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। रिजल्ट 83.4% रहा। पिछली कई बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। 79.40 प्रतिशत लड़कों की तुलना में 88.70 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। इस साल बड़ी संख्या में लड़कियों ने टॉप करके इतिहास बनाया है। टॉप तीन में 23 विद्यार्थी हैं, जिनमें 16 लड़कियां हैं। इस बार के टॉपर ने संयुक्त स्थान हासिल कर सबको चौंकाया है। पहले स्थान पर संयुक्त रूप से दो विद्यार्थी सफल हुए। दोनों ही लड़कियां हैं। वहीं दूसरे नंबर भी सफल तीनों लड़कियां ही हैं। जबकि तीसरे नंबर पर कुल 18 विद्यार्थियों में से 11 लड़कियां हैं। सीबीएसई बोर्ड के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से 18 छात्रों का कब्जा रहा है। इनमें से सात लड़के हैं। 

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img