UP Board 10th 12th result 2019: क्या है पास प्रतिशत, कौन है टॉपर, पढ़ें 10 खास बातें

UP Board Inter High School Result Declared 2019

UP Board Inter High School Result Declared 2019: यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) और यूपी बोर्ड 12वीं (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट तय समय के मुताबिक शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे घोषित कर दिया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) निदेशक और यूपी बोर्ड के सभापति विनय कुमार पांडेय ने परिणाम घोषित किए। हाईस्कूल में 80.07 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं जबकि इंटरमीडिएट में 70.06 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता मिली है। कानपुर के गौतम रघुवंशी ने (583/600- 97.17% ) ने हाईस्कूल में टॉप किया है जबकि यूपी बोर्ड इंटर में बड़ौत बागपत की तनु तोमर (489/500, 97.80%) ने टॉप किया है।

1. हाई स्कूल में गौतम रघुवंशी (583/600- 97.17% – कानपुर) ने और इंटर में तनु तोमर ने (489/500, 97.80% – बड़ौत बागपत) ने टॉप किया है। हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में विभिन्न जिलों के 21 विद्यार्थियों के नाम हैं जबकि इंटरमीडिएट टॉप-10 में 14 विद्यार्थियों के नाम हैं। हाई स्कूल की परीक्षा टॉप करने वाले गौतम रधुवंशी कानपुर के ओम्कारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के है जबकि इंटर की टॉपर तनु तोमर श्री राम इंटर कॉलेज बड़ौत बागपत की हैं। 

2. हाई स्कूल व इंटर में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। हाईस्कूल में 80.07 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कियां 83.98 प्रतिशत पास हुई हैं जबकि लड़के  76.66 प्रतिशत पास हुए। लड़कियां 7.32 प्रतिशत अधिक संख्या में पास हुईं। वहीं इंटर का कुल परिणाम 70.06 प्रतिशत रहा। छात्राएं 76.46 फीसदी और छात्र 64.40 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। छात्राओं का परिणाम लड़कों से 12.06 प्रतिशत अधिक रहा। 

3. पिछले वर्ष की तुलना में हाईस्कूल के उत्तीर्ण प्रतिशत में 4.91 की वृद्धि हुई है जबकि इंटरमीडिएट में 2.37 की कमी हुई है। 

4. UP Board 10th Result 2019 Topper List
1. गौतम रघुवंशी- 583/600- 97.17% (कानपुर)
2. शिवम- 582/600- 97.00% (बाराबंकी)
3. तनुजा विश्वकर्मा- 581/600- 96.83% (बाराबंकी)
4. अपूर्वा वैश्य- 577/600- 96.17% (बांदा)
4. शुभांगी- 577/600- 96.17% (बाराबंकी)
5.शिखा सिंह- 572/600- 95.33% (उन्नाव)
5. निखिल चौरसिया- 572/600- 95.33% (श्रावस्ती)
6.हर्षित सिंह- 570/600- 95.00% (मऊ)
6.ईशा यादव- 570/600- 95.00% (मऊ)
7.गोपाल मौर्या- 569/600- 94.83% (संत कबीर नगर)
8. अनुराग सिंह- 568/600- 94.67% (कानपुर)
8. श्रद्धा सचान- 568/600- 94.67% (कानपुर)
8. गौरा कमार- 568/600- 94.67% (कन्नौज)
9. प्रियांशु गुप्ता- 567/600- 94.50% (कानपुर)
9. दिव्यानी सिंह- 567/600- 94.50% (कानपुर)
9. जैनब- 567/600- 94.50% (इटावा)
10. सुनिधि वसुंधरा- 566/600- 94.33% (रायबरेली)
10. हर्ष खत्री- 566/600- 94.33% (कानपुर)
10. अक्षय कुमार- 566/600- 94.33% (प्रयागराज)
10. प्रज्ञा देवी- 566/600- 94.33% (फतेहपुर)
10. साक्षी जयसवाल- 566/600- 94.33% (अयोध्या)

5. UP Board Inter Topper or UP Board 12th Topper 2019
1-तनु तोमर            97.80% (बड़ौत बागपत)
2-भाग्य श्री उपाध्या        95.20% (गोंडा)
3-आकांक्षा शुक्ला        94.80% (प्रयागराज)
4-युवराज            94.60% (बड़ौत- बागपत)
5-दीक्षा            93.80% (फतेहपुर)
5-श्वेता सिंह            93.80%(मऊ)
6-अंकिता कुमारी        93.40% (लखनऊ)
6-ऋषि राज भार्गव        93.40% (बाराबंकी)
7-स्वाति सिंह        93.20% (गाजीपुर)
8-प्रशांत कुमार        92.80% (मुरादबाद)
8-दृष्टि            92.80% (इटावा)
8-आकांक्षा सिंह        92.80% (आजमगढ़)
9-अतिथि कुमार        92.60% (लखनऊ)
10-शिवांगी पांडेय        92.20% (अमेठी)

6. यूपी बोर्ड इंटर टॉपर
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में श्रीराम शिक्षा मन्दिर इंटर कॉलेज बड़ौत की छात्रा तनु तोमर पुत्री हरेंद्र सिंह निवासी पुट्ठी ने 500 में से 489 (97.8%) अंकों के साथ उत्तर प्रदेश को टॉप किया। तनु के पिता हरेंद्र सिंह एक किसान है और उसने अपनी इस सफलता के लिए अपनी मम्मी रूमा को श्रेय दिया। 18 घण्टे की पढ़ाई कर तनु ने यह उपलब्धि हासिल की। तनु डॉक्टर बनना चाहती है। तनु 3 भाई बहन है जिनमे वह सबसे बड़ी है। भाई जयंत 10, बहन साक्षी 12वी की छात्रा है। तनु ने हाईस्कूल में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे। तनु की सफलता पर स्कूल में जश्न का माहौल है।


7. यूपी बोर्ड हाईस्कूल टॉपर
यूपी बोर्ड हाईस्कूल के टॉपर गौतम ने कहा- नंबरों के लिए नहीं नालेज के लिए पढ़ें। कानपुर के गौतम रघुवंशी ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 97.17 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान पाया है। गौतम ओंकारेश्वर विद्यालय का छात्र है। गौतम का कहना है कि केवल नंबरों के लिए नहीं नालेज के लिए पढ़ना चाहिए। वह  इंजीनियरिंग करना चाहते हैं।  गौतम ने पढाई के लिए नेट नोटबुक्स का भी सहारा लिया। उसने अपनी कामयाबी का श्रेय  पिता और स्कूल के अध्यापकों को दिया।

8. यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम आधिकारिक तौर पर upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर घोषित किए गए।

9. 10वीं रिजल्ट में मुजफ्फरनगर जिला अव्वल रहा है। यहां का रिजल्ट 91.80 फीसदी रहा। जबकि मिर्जापुर 67.64 फीसदी रिजल्ट के साथ सबसे फिसड्डी रहा। शामली (91.42 फीसदी) दूसरे और लखनऊ (91.26 फीसदी) तीसरे स्थान पर रहे।

10. वहीं इंटर में लखनऊ 89.28 फीसदी रिजल्ट के साथ अव्वल रहा। दूसरे नंबर पर शामली (88.78 फीसदी) और तीसरे नंबर पर गाजियाबाद (87.23 फीसदी) रहा। 

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img