बदलाव: आज से तत्काल टिकटों की बिक्री 11.30 बजे से, यात्रियों को दलालों से बचाने के लिए रेलवे की पहल

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने 19 स्टेशनों पर तत्काल समेत अनारक्षित टिकट सेवा प्रणाली के समय में संशोधन कर दिया है।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने 19 स्टेशनों पर तत्काल समेत अनारक्षित टिकट सेवा प्रणाली के समय में संशोधन कर दिया है। अब, मंगलवार से 19 स्टेशनों पर 11 की जगह 11.30 बजे से टिकट दिए जाएंगे। यह बदलाव रेल यात्रियों को दलालों से बचाने के लिए किया गया है। छोटे स्टेशन सुरक्षा स्टाफ की गैरमौजूदगी में दलालों का अड्डा बनते जा रहे हैं। सुरक्षा सिपाहियों की कमी के चलते यात्री कतारें न लगाकर पहले टिकट पाने के लिए आपस में आए दिन भिड़ जाते हैं। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जगतोष शुक्ला ने बताया कि गत तीन मई को मंडल कार्यालय से सभी स्टेशनों पर नोटिस जारी किया गया है। चुनाव के चलते स्टेशनों से सुरक्षा स्टाफ नदारद है। छोटे स्टेशन सुरक्षा स्टाफ की गैरमौजूदगी में दलालों का अड्डा बनते जा रहे हैं। सुरक्षा सिपाहियों की कमी के चलते यात्री कतारें न लगाकर पहले टिकट पाने के लिए आपस में आए दिन भिड़ जाते हैं। 

पूरे रेलवे में टिकट घर पर एक ही समय पर तत्काल टिकट बनते हैं। लेकिन, मंडल के इन 19 स्टेशनों पर मंगलवार से तत्काल और अनारक्षित टिकट सेवा 11.30 बजे से शुरू होगी। जगतोष शुक्ला ने बताया कि तत्काल सेवा में यह व्यवस्था रहेगी, जबकि अन्य सुविधाएं पहले की तरह ही मिलेंगी

स्टेशन पर गंदगी न फैलाएं 

रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। जगह-जगह गदंगी है। इससे लोग काफी परेशान हैं। अफसरों ने राहगीरों से अपील की है कि कोई भी वस्तु स्टेशन पर न फेकें। उसे वहां रखे कूड़ेदान में ही डालें और स्टेशन को स्वच्छ बनाएं।.

इन स्टेशनों पर व्यवस्था बदली

इनमें कानपुर ब्रिज, कुंडा हरनामगंज, फूलपुर, लम्भुआ, मुसाफिर खाना, जौनपुर सिटी, सेवापुरी, बादशाहपुर, शिवपुर, मरियाहु, खेता सराय, जलालगंज, आचार्य नारायण देव नगर, जाफराबाद, मालिपुर, गोसाईंगंज, अंतु, बाबतपुर व श्रीकृष्णानगर शामिल हैं।.

सदभावना निरस्त, आज नहीं आएगी चारबाग 

आनंद विहार टर्मिनल से सुलतानपुर जाने वाली ट्रेन 14014 सद्भावना एक्सप्रेस सोमवार अचानक निरस्त कर दी गई। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि परिचालनिक कारणों के चलते ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हो सका। वहीं, मंगलवार को सुलतानपुर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन 14013 सद्भावना एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन 14014 के निरस्त होने के चलते मंगलवार सुलतानपुर से दिल्ली जाने वाली सद्भावना निरस्त रहेगी। यह ट्रेन मंगलवार को ही चारबाग पहुंचती है। तो चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार यह ट्रेन निरस्त रहेगी। .

Source :- livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img