दिग्विजय सिंह के रोड शो में भगवा दुपट्टे में दिखे पुलिसकर्मी, भोपाल DIG ने दिया ये बयान

मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत की कामना

मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह की जीत की कामना के लिए साधु-संतों के कार्यक्रम के तहत राजधानी भोपाल की सड़कों पर कंप्यूटर बाबा और सिंह की अगुवाई में भगवा ध्वज फहराते हुए एक रोड शो निकाला गया। रोड शो के दौरान भारी मात्रा में सुरक्षाबल भी तैनात था और कुछ पुलिसकर्मी सादी वर्दी में भी थे। सादी वार्दी में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों की भगवा दुपट्टा डाले हुए फोटो भी सामने आई। 

एएनआई के मुताबिक, सादी वर्दी में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने खुलासा किया कि उसने ऐसा अपनी मर्जी से नहीं किया था बल्कि ऐसा करवाया गया है। इसके बाद डीआईजी भोपाल ने सफाई देते हुए कहा है कि हमने और रोड शो के आयोजकों ने कुछ स्वयंसेवकों को चुना था। रोड शो के दौरान स्वयंसेवकों ने क्या पहना है इस बारे में हम कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी ने किसी भी रंग के स्कार्फ नहीं पहना था। 

भोपाल के व्यावसायिक क्षेत्र में निकले दिग्विजय सिंह के करीब एक किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में भगवा ध्वज और पताकाओं के साथ कांग्रेस के झंडे भी फहरते हुए दिखाई दिए। शो में लगातार नर्मदा मैया और भारत माता की जय के नारे भी लगे। भीषण गर्मी के बीच रोड शो के दौरान पूरे समय श्री सिंह भी संत समाज के साथ पैदल चलते दिखाई दिए। 

इसके पहले कल साधु संतों ने दिग्विजय की जीत की कामना के लिए विशेष हवन-पूजन किया था। कंप्यूटर बाबा के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संतों ने धूनी रमाते हुए हठयोग किया था। इस कार्यक्रम में सिंह पत्नी अमृता राय के साथ शामिल हुए और पूजा की।
 

भोपाल संसदीय क्षेत्र से सिंह का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ हो रहा है। भोपाल में 12 मई को मतदान होना है।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह

उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी राहत...

Topics

सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मुंशी...

भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ

महराजगंज - जिले के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत ग्राम...

एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित

महराजगंज। परतावल ब्लॉक के हरपुर तिवारी में स्थित एम.आई....

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा...

नेपाल कसीनों में 80 हजार हारने के बाद ई-रिक्शा चालक ने दी जान

महराजगंज - जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र से एक...

सिसवा में दर्दनाक हादसा, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

महराजगंज। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर कोठीभार थाना से आगे काली मंदिर...

दबिश से लौट रही पुलिस की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, दरोगा की मौत

महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई कर लौट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img