मॉनसून से पहले कई राज्यों में तेज बारिश, दिल्ली में पारा 46 के पार

मॉनसून (Monsoon) से पहले कई राज्यों में हुई बारिश (Rainfall) से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मॉनसून (Monsoon) से पहले कई राज्यों में हुई बारिश (Rainfall) से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार को महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। लेकिन दिल्ली के पालम व आयानगर क्षेत्र में रविवार को अधिकतम पारा 46 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। कई अन्य हिस्सों में पारा 45 डिग्री से ज्यादा रहा। दिन में लू के थपेड़े महसूस हुए। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से तापमान में कमी आ सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार, प्री मानसून की गतिविधियां शुरू हो गई हैं, जिसके चलते मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। महाराष्ट्र के नासिक में भारी बारिश और आंधी-तूफान से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

हिमाचल प्रदेश में दूर-दराज के इलाकों में हुई बारिश के बाद भी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली है। प्रदेश के काल्पा में चार मिलीमीटर बारिश हुई। डलहौजी में तीन मिमी, कुफरी में एक मिमी, भुंतर में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हुई। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले हफ्ते भी यूपी, हरियाणा समेत उत्तर भारत में लू से राहत के आसार कम हैं।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img