मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर, मेदांत अस्पताल में कराया गया था भर्ती |

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर है। सोमवार रात करीब सवा आठ बजे उन्हें ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें आइसीयू में रखा गया था।

गौरतलब है कि शुगर बढ़ने के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार को लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के रिपोर्ट सामान्य बताने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री को घर ले जाया गया था। इधर, सोमवार को फिर उनकी तबीयत खराब हो गई। इस पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता लाया गया। 

मेदांता में उनका इलाज सीनियर फिजिशियन डॉ. सुशीला कटारिया की देख-रेख में किया जा रहा है। मुलायम सिंह इससे पहले भी कई बार मेदांता में डॉ. कटारिया की देख-रेख में इलाज करा चुके हैं। उन्हें लखनऊ से हवाई जहाज से आईजीआई दिल्ली एयरपोर्ट ले जाया गया। वहां से निजी गाड़ी में उन्हें मेदांता पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार बुखार और शुगर बढ़ने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हुआ है। डॉक्टर ने उनकी बीमारी से जुड़ी कई जांच कराई, जिनकी रिपोर्ट के बाद बताया गया है कि उनका हालत अब स्थिर है।

योगी ने मुलायम के घर जाकर हालचाल लिया

उधर, सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के घर जाकर उनका हालचाल लिया और उनके शीघ्र पूर्णतय स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव व मुलायम सिंह के भाई शिवपाल भी मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम योगी ने मुलायम को कुंभ की पुस्तिका भेंट की। 

सीएम योगी आदित्यनाथ, शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव ने साथ में जलपान भी किया। मुलायम ने उनके यहां आने पर आभार जताया।  योगी आदित्यनाथ ने सोमवार दोपहर बीमार चल रहे मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पहुंच गये। इस दौरान मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव के बच्चों से मिले और स्नेहवश उनके साथ भी फोटो खिंचवाई। इससे पहले मुलायम ने फूल देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। रविवार को मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका ब्लड सुगर लेवल काफी ज्यादा हो गया था।  लोकसभा चुनाव के बीच जब मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब हुई थी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व मौजूदा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी उनका हालचाल जानने पहुंचे थे।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

रेलवे ढाला पर पासिंग मार्ग की मांग को लेकर उबाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महराजगंज : घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा मेदनीपुर के...

Topics

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...

ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित, 28 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

महराजगंज - आज स्टार फिटनेस क्लब पर ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img