Microsoft जनवरी 2020 से नहीं करेगी Windows 7 अपडेट

विंडोज कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने वाली प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अगली जनवरी से अपने विंडोज 7 ऑपरेटिंग सिस्टम का अपडेट नहीं देने की घोषणा की है.

उसने कहा है कि उपयोक्ताओं को विंडोज 10 अपनाने पर विचार करना चाहिए. इसके साथ ही कंपनी डेल एवं एचपी जैसी विनिर्माता कंपनियों के साथ काम कर रही है ताकि कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट जैसे कंप्यूटिंग उपकरण को और सस्ता बनाया जा सके.

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की समूह निदेशक फरहाना हक ने यहां यह जानकारी दी. उन्होंने भाषा से कहा, विंडोज 7 के लिए कंपनी की ओर से मिलने वाला सपोर्ट (मदद या अपडेट) 14 जनवरी 2020 से बंद हो जाएगा. यानी इसके बाद इस आॅपरेटिंग सिस्टम को सुरक्षा व तकनीकी अपडेट नहीं मिलेंगे तो उस पर चलने वाले कंप्यूटर उपकरणों के इस्तेमाल के जोखिम बढ़ते जाएंगे.

हक ने कहा कि कंपनी चाहेगी कि ऐसे में लोग पुराने पीसी को ही इस्तेमाल करने के बजाए विंडोज 10 आधारित नये पीसी, लैपटॉप या टैबलेट खरीदें जो अधिक सुरक्षित हैं. बेहतर काम कर सकते हैं और फीचर के हिसाब से भी कहीं अच्छे हैं.

उन्होंने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट कंप्यूटर डिवाइस बनाने वाली डेल और एचपी ओईएम कंपनियों के साथ काम कर रही है ताकि कंप्यूटिंग उपकरणों की कीमत और कम की जा सके. इसके लिए पुनर्खरीद या अदला-बदली ऑफर जैसे विकल्पों पर काम किया जा रहा है.
Source :- www.prabhatkhabar.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img