उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू हों गए हैं।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू हों गए हैं। जो अभ्यार्थी आवेदन कराना चाहते हैं वो यूपी डीएलएड की वेबसाइट https://updeled.gov.in/ से आवेदन कर सकते हैं। कृपया ऑन-लाइन आवेदन पत्र भरने से पहले निर्देशों और प्रक्रियाओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी आवश्यक जानकारी और तस्वीर, हस्ताक्षर के स्कैन की गई फोटो को साथ रखें।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
आप व्यक्तिगत मोबाइल नंबर और / या निजी ई-मेल आईडी भी तैयार रखें। यह भी सुनिश्चित करें कि आप उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2019 के लिए निर्दिष्ट विभागीय वेबसाइट https://updeled.gov.in के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर रहे हैं।
UPTET 2019 Direct link: इस लिंक पर क्लिक करके आप यूपीटीईटी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज को 15 लाख अभ्यार्थियों के आवेदन का अनुमान है और इसके सर्वर की समस्या न हो इसके इंतजाम किए गए हैं। इस बार अलग सर्वर के इंतजाम किए गए हैं ताकि सर्वर के हैंग होने और बीच में ही बंद होने की समस्या न हो। पिछले कई सालों से सर्वर डाउन था, जिसके चलते आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी थी।
आवेदन शुल्क:
पंजीकरण शुल्क ₹ 600/- सामान्य और ओबीसी श्रेणी के लिए ,
400/- अनु. जाति / जनजाति उम्मीदवारों के लिए और
100/- विकलांग उम्मीदवारों के लिए।
Source :- www.livehindustan.com







