भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात एसएसबी जवानों को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जीएनके प्लान द्वारा सोनौली के एसएसबी हेडक्वार्टर में एक कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें कोरोना वायरस से बचाव तथा जवानों को जागरूक किया गया।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
जागरूकता कार्यशाला में F. Coy सोनौली के सहायक कमांडेंट संजय प्रसाद व अन्य कर्मी तथा GNK – प्लान के बृजभूषण मिश्रा, राम करन यादव, मोनालिशा जाना तथा P.H.C रतनपुर ( मिश्रौलिया ) के डॉक्टर विश्वजीत रॉय व प्रिंस श्रीवास्तव मौजूद रहे |
कोरोना वायरस से बचाव सम्बंधित जानकारी मुख्य रूप से डाक्टर विश्वजीत रॉय व प्रिंस श्रीवास्तव ने दिया | तथा जवानों से कोरोना वायरस के बारे में सवाल भी पूछा । जवानों के संदेह को डॉक्टरो द्वारा दूर किया गया।







