महराजगंज शहर को जाम से मिलेगी राहत, बाईपास को हरी झंडी

महराजगंज में लंबे समय से बाईपास के निर्माण की हसरत अब जल्द ही पूरी होने वाली है।

महराजगंज में लंबे समय से बाईपास के निर्माण की हसरत अब जल्द ही पूरी होने वाली है। शासन ने जमीन अधिग्रहण व सड़क निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की स्वीकृति दे दी है। निर्माण पूरा होने के बाद बाहरी और बड़े वाहन बाईपास से होकर गुजर जाएंगे। इससे शहर में रोज-रोज की जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। 

महराजगंज शहर में हर दिन जाम की समस्या पैदा होती है। इससे यहां एक बाईपास के निर्माण की मांग उठने लगी। बीते वर्ष भारत सरकार के केंद्रीय परिवहन, जहाज रानी मंत्री नितिन गडकरी व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य परतावल में एक कार्यक्रम में आए थे। इसी दौरान सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया समेत कई नेताओं ने बाईपास की जोरदार मांग की।

परिहन मंत्री और उप मुख्यमंत्री ने महराजगंज को एक बाईपास देने की घोषणा कर दी। इसके क्रम में लोक निर्माण विभाग ने बाईपास के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। लेकिन वहां बजट नहीं होने का हवाला देकर फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दी गई। इसके बाद सांसद पंकज चौधरी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कई बार परिहन मंत्री, मुख्यमंत्री से मिलकर बाईपास की जरूरत के बारे में बताया तो शासन ने संशोधित प्रस्ताव मांगा। संशोधित प्रस्ताव के बाद शासन ने बाईपास बनाने को हरी झंडी दे दी है। इसमें प्रथम चरण में जमीन अधिग्रहण के लिए करीब 39 करोड़ रुपये जारी करने की स्वीकृति दी गई है। बाईपास बनने से शहर की सबसे बड़ी समस्या समाप्त हो जाएगी। 

58 करोड़ में बनेगी 6.50 किमी लंबी सड़क 
सदर विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाला महुअवा-रमपुरवा बाईपास करीब 6.50 किलोमीटर लंबा होगा। इस पर करीब 5792.96 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें 40 करोड़ रुपये किसानों की अधिग्रहित जमीन के बदले किसानों दिया जाएगा।

बाईपास के निर्माण को शासन ने हरी झंडी दे दी है। जमीन अधिग्रहण के लिए स्वीकृति दे दी गई है। जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर बाईपास का निर्माण शुरू कराया जाएगा।

Source :- https://www.livehindustan.com/

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img