मंडलायुक्त ने सोनौली के पीएचसी और मिनी स्टेडियम का किया निरीक्षण ।

भारत नेपाल सीमा के आदर्श नगर पंचायत सोनौली में स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा मिनी स्टेडियम धौराहरा का निरीक्षण करने नोडल अधिकारी के रूप में पहुंचे मंडला आयुक्त जयंत नार्लिकर ने पत्रकारों से कहां कि अस्पताल और स्टेडिय के कार्य की प्रगति ठीक है।
इसके पूर्व कमिश्नर और डीएम के पहुंचते ही श्री त्रिपाठी ने दोनो अधिकारियों को बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

शुक्रवार की शाम को नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नगर 4 माधवरामनगर में स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा मिनी स्टेडियम के निरीक्षण के लिए औचक रुप से डीएम के साथ पहुंचे कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने पहले स्टेडियम पहुंचे और स्टेडियम में खेल के मैदान तथा भवन का निरीक्षण किया। और खेल के मैदान को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। इसके उपरांत वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली के अनुरोध पर अस्पताल का निरीक्षण कर डिप्टी सीएमओ को निर्देशित किया कि चिकित्सक नियुक्त कर अति शीघ्र अस्पताल का संचालन शुरू करावे।

इसके उपरांत उन्होंने सचिन कुमार अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
महाराजगंज को निर्देशित किया कि स्टेडियम और स्वास्थ्य केंद्र के भवन की जांच कर इसकी गुणवत्ता की रिपोर्ट 2 दिन में प्रेषित करें।
इस मौके पर मुख्य रूप से एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह, अधिशासी अधिकारी सोनौली राजनाथ यादव, क्षेत्राधिकारी फरेंदा, विकास खंड अधिकारी नौतनवा अनिल यादव सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
इसके उपरांत श्री नार्लिकर ने स्टेडिएम में श्री त्रिपाठी के साथ पौथा रोपड़ भी किया और इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के भूमि का जायजा लिया। इस दौरान श्री त्रिपाठी ने आयुक्त से कहा कि सोनौली में जाम से तभी निजात मिलेगा जब बाईपास कुनसेरवा से बनाया जाए। श्री नार्लिकर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि की बैठक में इस प्रस्ताव को अवश्य लावे।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img