रोटी रोजी के लिए अपने परिवार से दूर गए थे आज वह अपने घर आने के लिए परेशान है
भिटौली/ महाराजगंज कोरोना महामारी में दूसरे राज्य में फसे व्यक्ति जो रोटी रोजी के लिए अपने परिवार से दूर गए थे आज वह अपने घर आने के लिए परेशान है और अपने घर और ग्राम प्रधान के माध्यम से मदद की गुहार लगा रहे है
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
खबर के जानकारी के अनुसार इंदौर में फंसे व्यक्तियों ने अपनी आप बीती फ़ोन के माध्यम से अपने परिवार वालों को बताया अपने ग्रामसभा के ब्यक्तियों को घर लाने के लिए पूर्व ग्राम प्रधान सुग्रीव प्रसाद जायसवाल ने सरकार से गुहार लगाया और मांगकर रहे है कि हमारे विकास खंड परतावल के धरमपुर निवासी इंदौर में 35 लोग फंसे हुए हैं उनकी मदद की जरूरत है वह अपने घरों पर फोन करके मदद मांग कर रहे कि हमें अपने घर आने के लिए साधन मुहैया कराया जाए ना तो मेरे पास खाने के लिए भोजन है ना रहने के लिए मकान ।कंपनी बंद हो जाने के कारण मालिकों ने अपने अपने घर जाने को बोल दिया है लेकिन हम लोग यहां पर भूख प्यास से तड़प रहे हैं सरकार से निवेदन है कि हमें सुरक्षित अपने गांव प्रदेश पहुंचाया जाए।
इक़बाल अहमद की रिपोर्ट







