महराजगंज: पुरानी रंजिश को लेकर चली गोली में एक घायल

मामूली बात से शुरू हुआ था विवाद

उत्तर प्रदेश के महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मेदनीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष में गोली चल गई। जिसमें एक पक्ष का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे एएस पी व थानाध्यक्ष ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।बताया गया कि कुछ दिन पूर्व मेदनीपुर ग्रामसभा निवासी कुछ लोगों आपसी विवाद के कारण एक पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की गंभीर रूप से पिटाई कर दिया था। इसी मामले को लेकर के दोनों पक्ष में पुराने समय से रंजिश चल रहा था। जिसे लेकर सोमवार की सुबह दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और एक पक्ष ने विजय (22) को गोली मार दी।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि कट्टे से तीन फायर कर हुआ। जिसमें से दो गोली पेट में तथा एक गोली विजय के कान पर लगी। गोली चला कर आरोपी युवक फरार हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र घुघली लाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि घटना स्थल की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जल्दी केस दर्ज किया जाएगा।

Source :- www.amarujala.com

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img