बेबस चेहरे बता रहे लाचारी की दास्तां

बाहर से आने वाले यात्रियों को गोरखपुर से लाने के लिए आठ बसों को लगाया गया था। इसके अलावा गोरखपुर डिपो की तीन बसें यात्रियों को लेकर महराजगंज पहुंची।

महराजगंज: कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बचाव के लिए देश में हुए लॉकडाउन से दिहाड़ी मजदूरों पर आफत टूट पड़ी है। कहीं फैक्ट्रियां बंद हैं तो कहीं मकान मालिक ने घर से निकाल दिया। कामगारों को मजदूरी नहीं मिली तो उन्होंने पलायन शुरू कर दिया। रोज कमाने और खाने वाले मजूदर जब महराजगंज डिपो पहुंचे तो मायूस दिखे। बेबस चेहरे उनकी लाचारी की दास्ता बता रहे थे। कई तो भूखे पेट हैं, उन्हें दाना पानी नहीं चाहिए, सिर्फ एक चीज घर कब पहुंचेंगे।

सिद्धार्थनगर जिले के फुलवरिया गांव निवासी दीपचंद दिल्ली में काम करते हैं। लॉकडाउन होते ही फैक्ट्री बंद हुई। भोजन का संकट उत्पन्न हुआ, तो घर के लिए निकल लिए। दिल्ली से गाजियाबाद पैदल आए। वहां से बस पकड़कर लखनऊ, गोरखपुर होते हुए महराजगंज पहुंच गए। आगे जाने के लिए साधन नहीं था तो पैदल ही चल पढ़े। बाद में पकड़ी चौकी प्रभारी ने पिकअप से कोल्हुई तक पहुंचाया। सिसवा महदेवा के जयहिद महराजगंज डिपो से पैदल घर के लिए निकल गए। अधिकांश यात्रियों का कहना था कि डिपो तक घर से बाइक या साइकिल मंगा सकते थे लेकिन पुलिस डंडा मार रही है। इससे अच्छा पैदल ही चल लिया जाए।

Hot this week

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

Topics

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img