उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 10 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 10 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से दो बस्ती और एक गाजियाबाद का है। इसके अलावा मेरठ में छह नए मरीज पॉजिटिव पाए गए गए हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या कुल 127 हो चुकी हैं। मेरठ में जिला प्रशासन ने सुभारती व शोभित विश्वविद्यालय को क्वारंटाइन वार्ड आदि बनाने के लिए 14 अप्रैल तक के लिए अधिग्रहीत किया है।
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
अब तक नोएडा में 48, मेरठ में 26, आगरा में 12, लखनऊ में 10, गाजियाबाद में 9, बरेली में 6, बुलंदशहर-बस्ती में 3-3, पीलीभीत व वाराणसी में 2-2, लखीमपुर खीरी, कानपुर, मुरादाबाद, शामली, जौनपुर और बागपत में 1-1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संयुक्त निदेशक संचारी रोग डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि तबलीगी जमात के 429 लोगों के नमूने की रिपोर्ट शुक्रवार सुबह तक आ जाएगी। गाजीपुर में दो व्यक्तियों की रिपोर्ट दोबारा पुष्टि के लिए भेजी गई है। शुक्रवार को पॉजिटिव लोगों की संख्या काफी बढ़ सकती है।
मेरठ में 700 से ज्यादा लोग होम क्वारंटाइन
कोरोना वायरस की आशंका में लिए गए 77 सैंपल की जांच में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें चार जमाती और एक बच्ची है। वहीं विभिन्न प्रदेशों और विदेश से आए 700 से अधिक लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। इस तरह मेरठ जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 26 हो गई है।







