केंद्र ने खोला खजाना, राज्यों को दिए 17 हजार करोड़

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए राज्यों को 17,287 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए राज्यों को 17,287 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने  राज्य आपदा खतरा प्रबंधन फंड (एसडीआरएमएफ) से 11,092 करोड़ रुपये राज्यों को देने को मंजूरी दी। इसके साथ ही वित्त मंत्रालय ने 14 राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान के तहत 6,195 करोड़ रुपये जारी किए हैं।गृह मंत्रालय के मुताबिक, राज्यों को रकम देने का वादा पीएम नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान किया था। मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि केंद्र ने एसडीआरएमएफ में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अपने हिस्से की 11,092 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है।

विश्व बैंक देगा एक अरब डॉलर  

विश्व बैंक ने भारत को एक अरब डॉलर (करीब 76 अरब रुपये) की वित्तीय आपात सहायता मंजूरी दे दी है। विश्व बैंक द्वारा दी जा रही मदद के पहले चरण में अफ्रीका, पूर्वी एशिया, पेसिफिक, दक्षिण एशिया, यूरोप, केंद्रीय एशिया, मध्यपूर्व और उत्तरी अफ्रीका के कई देश शामिल हैं। इनमें से भारत भी एक प्रमुख देश है। विश्व बैंक के मुताबिक इस मदद से दुनिया भर में मरीजों को अलग रखने के लिए नए आइसोलेशन सेंटर बनाने में आसानी होगी।

इन 14 राज्यों को वित्त मंत्रालय की मदद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत पंजाब, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु और त्रिपुरा को राजस्व अनुदान घाटे का 6,195 करोड़ रुपये जारी किया है।

इसमें खर्च करना होगा धन

इस पैसे का उपयोग क्वारंटीन के अलावा इस रकम का उपयोग सैंपल लेने, स्क्रीनिंग, अतिरिक्त लैब बनाने, स्वास्थ्य, पालिका, पुलिस और दमकल कर्मियों के निजी सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) की खरीद में होगा।

किसे कितना पैसा(करोड़ में )

राज्य            रकम  
उत्तर प्रदेश     966
महाराष्ट्र         1611
मध्य प्रदेश      910
बिहार            708
ओडिशा         802
राजस्थान       740.5
प. बंगाल       505.5

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img