जानिए क्या होता है हॉटस्पॉट जो 15 जिलों में पूरी तरह होंगे सील

यूपी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए फैसला लिया गया है कि 15 जिलों के हॉटस्पॉट को सील किया जाएगा। प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि लोगों को हर हाल में बाहर निकलने से रोका जाएगा। यह फैसला पंद्रह अप्रैल तक के लिए लिया गया है।  

क्या है हॉटस्पॉट
हॉटस्पॉट का अर्थ यह है कि वह जगह जहां सबसे अधिक कोरोना पॉजिविट मरीज पाए जा रहे हैं। लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, सीतापुर, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, बस्ती, सहारनपुर और महाराजगंज ऐसे जिले हैं यहां मरीजों की संख्या ज्यादा है। इन जिलों के वे मोहल्ले पूरी तरह सील होंगे जहां सबसे  ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। उन मोहल्लों में सब कुछ बंद रहेगा। इन जिले के दूसरे मोहल्ले खुले रहेंगे। ऐसे में अगर आपके मोहल्ले में कोरोना के मरीज नहीं मिले हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके यहां जरूरी सामान की दुकानें पहले की तरह खुली रहेंगी।  

लॉकडाउन में  जरूरी सामान की दुकानें खुली होने के कारण लोग घर से बाहर निकल जा रहे हैं। ऐसे में अब सरकार ने फैसला लिया है कि इन जिलों के हॉटस्पॉट को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। यहां से कोई भी बाहर नहीं निकल पाएगा। इन हॉटस्टाप में जिला प्रशासन जरूरी सामान पहुंचाएगा। 

जानिए हॉटस्पॉट वाले इलाकों में क्या  कैसे होगा : 

 – सील किए गए इलाकों में पूरी तरह होम डिलीवरी होगी : 

– स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और डिलीवरी वाले कर्मचारी ही इन इलाकों में जा पाएंगे।

– 15 जिलों में जो हॉटस्पॉट हैं, उसमें सभी में पूरी तरह से सख्ती की जाएगी, यानी यहां पर कम्प्लीट लॉकडाउन लागू करवाया जाएगा।

–  इन इलाकों का कोई भी व्यक्ति ना ही यहां से बाहर जा पाएगा, और ना ही बाहर का कोई व्यक्ति इन इलाकों में एंट्री पा सकेगा, यानी पूरी तरह से आवाजाही रोकी जाएगी।

–  सरकार ने इन जिलों के उन इलाकों को सील करने का फैसला किया है, जहां से तबलीगी जमात के लोग पकड़े गए हैं, या जहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखा गया है।

–  इस दौरान फायर सर्विस की गाड़ियां इलाके को सेनेटाइज करेंगी।

–  सील किए गए पूरे इलाके में बैरियर लगाए जाएंगे और मैजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी इलाके की निगरानी करेंगे।

–  इन जिलों में जारी किए गए पासों की समीक्षा की जाएगी और अनावश्यक पासों को निरस्त किया जाएगा।

–  इन जिलों के कोरोना प्रभावित इलाकों यानी हॉटस्पॉट्स की सभी दुकानों, मंडियों आदि को भी बंद किया जाएगा

15 जिलों में कितने हैं हॉटस्पॉट
आगरा में 22, गाजियाबाद में 13, लखनऊ, कानपुर और नोएडा में 12, वाराणसी, महाराजगंज और सहारनपुर में 4, बस्ती, बुलंदशहर, फिरोजाबाद और शामली में 3, सीतापुर में 1 हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं जो 14 अप्रैल तक सील रहेंगे।

मीडिया को अनुमित नहीं : 
इन हॉटस्पाॅट वाली जगहों पर मीडिया को भी नहीं जाने दिया जायेगा। अति आवश्यक सेवाओं के कुछ पास छोड़कर सारे मूवमेंट एकदम से बंद कर दिए जाएंगे। लॉकडाउन का अब होगा पूरी तरह कड़ाई से पालन !

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img