गोरखपुर के मैदा कारोबारी ने दी बेटे की बर्थडेे पार्टी, वीडियो वायरल होने पर पहुंची पुलिस

कोरोना से बचाव के लिए जहां सारे देश में लॉकडाउन है। गरीब, मजदूर बड़ी बड़ी दिक्‍कत झेल कर भी घरों में है। वहीं गोरखपुर की सर्राफा रेजीडेंसी में मैदा कारोबारी के बेटे की जन्‍मदिन पार्टी चल रही थी। पार्टी में कम से कम 50-60 लोग मौजूद थे। 

रेजीडेंसी में ही रहने वाले किसी व्‍यक्ति ने मोबाइल से वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। यह वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पार्टी रुकवा दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब भी वहां सोशल डिस्‍टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। लोग, भोजन की प्‍लेट हाथों में लिए इधर-उधर घूम रहे थे। पार्टी में महिलाएं और बच्‍चे भी शामिल थे। पुलिस ने सभी को रोका और बर्थडे ब्‍वाय के पिता मैदा कारोबारी अरूण अग्रवाल सहित अन्‍य के खिलाफ कैंट थाने महामारी फैलाने सहित कई गम्‍भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। 

सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि सर्राफा रेजीडेंसी में पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद मौके पर पहुंच कर जांच कराई गई। बात सही निकली। पता चला कि वहां रहने वाले मैदा कारोबारी अरुण अग्रवाल ने अपने बेटे के जन्मदिन में यह पार्टी दी थी। उन्होंने अपार्टमेंट के लोगों को पार्टी में बुलाया था। परिसर में इकट्ठा होकर लोग स्नेक्स वगैरह खा रहे थे। जबकि सभी को निर्देश है कि वे घरों में रहेंगे और ज्यादा जरूरी होने पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बाहर निकलेंगे। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि अरुण अग्रवाल के खिलाफ नामजद और अन्य अज्ञात पर धारा 188, 269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img