दुकान निलंबित होने के बाद भी कोटेदार द्धारा फिंगर लगवाकर नहीं दिया गया राशन

अटैच किए गए कोटेदार ने कहा- मशीन में जितना शेष राशन बचा है मुझे प्राप्त भी उतना ही हुआ है। इससे पहले फिंगर लगाने वाले लोगों को मैं कहां से राशन दूंगा

परतावल। ब्लाक के ग्राम सभा बैरिया में कोटेदार द्धारा दर्जन भर से ज्यादा लोगों को फिंगर लगवाकर भी राशन नहीं दिया गया। कोटेदार प्रकाश चन्द्र जायसवाल के अत्याचार से ग्रामीणों को कोविड-19 जैसी महामारी के समय भी राशन से वंचित किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से पात्र लोगों को यूनिट से कम राशन मिल रहा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी सदर तथा जिलापूर्ति अधिकारी से की।

18 अप्रैल को शिकायत की जांच करने पहुंचे जिलापूर्ति अधिकारी ने ग्राम सभा में पहुंचकर लोगों का बयान लिया जिसमें कोटेदार की मनमानी सामने आई और जिलापूर्ति अधिकारी ने कोटेदार को निलंबित कर दिया। और दुकान को बगल के गांव बासपार कोठी के कोटेदार अच्छेलाल से अटैच कर दिया। कोटेदार प्रकाश चन्द्र जायसवाल ने निलंबित होने के बाद भी कुछ लोगों से मशिन में फिंगर लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया। मशिन में लगवाए गए फिंगर के अनुसार शेष बचे लगभग 19 कुंतल चावल अच्छेलाल को हैंड ओवर करा दिया गया। कोटेदार अच्छेलाल ने बताया कि मुझे 39 बोरी चावल प्राप्त हुआ है जो मशीन में भी शेष बचा है। फिंगर लगाने के बाद भी जो लोग राशन नहीं पाए हैं उन्हें देने के लिए मेरे पास राशन नहीं है। जिनका फिंगर नहीं लगा है उनका फिंगर लगवाकर राशन दिया जा रहा है।


ग्रामीण मेराज,बेचन,रामहरी, मथुरा,बुधन,छोटई, आसमन,मुक्तार नाजिम, बिहारी यादव, सुनीता यादव,साबिदा,जब्बार खां, मिथिलेश, ठगई यादव आदि लोगों ने बताया कि कोटेदार ने हम लोगों से फिंगर लगवा लिया और राशन नहीं दिया। दुकान निलंबित होने के बाद भी फिंगर लगवाता रहा।

अब सवाल यह उठता है कि इस लाक डाउन जैसी विषम परिस्थितियों में गरीबों का राशन कहां गया? कोटेदार ने फिंगर लगवाकर राशन क्या किया? यदि गोदाम में उतना राशन उपलब्ध नहीं था तो उसके खिलाफ कोई दण्डातमक कार्रवाई क्यो नही की गई?

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img