डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक सराहनीय उदाहरण सोमवार को परतावल में देखने को मिला। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए एक अभ्यर्थी को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाने में डायल 112 की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जनपद के श्याम विहार कॉलोनी, पहलवारा निवासी अमन गुप्ता पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल पहुंचे थे। लेकिन रास्ते में विलंब होने के कारण जब वह दोपहर करीब 2:25 बजे परतावल चौराहे पर पहुंचे तो उन्हें परीक्षा छूट जाने की चिंता सताने लगी। ऐसे में उन्होंने तत्काल डायल 112 पर संपर्क कर सहायता मांगी।

सूचना मिलते ही पीआरबी 5813 पर तैनात हेड कांस्टेबल बैरिस्टर प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम अभ्यर्थी तक पहुंची और उसे वाहन में बैठाकर हूटर बजाते हुए तेजी से परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुई। पुलिस की मुस्तैदी का परिणाम रहा कि अभ्यर्थी ठीक दोपहर 2:30 बजे, परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने से पहले पहुंच गया और परीक्षा में शामिल हो सका।

इस दौरान मौजूद अभिभावकों, स्थानीय लोगों तथा स्वयं अभ्यर्थी ने डायल 112 की तत्परता और जनसेवा भावना की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपात परिस्थितियों में डायल 112 सेवा आमजन के लिए भरोसे का मजबूत माध्यम बन चुकी है

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

महराजगंज। विकास खंड परतावल-महराजगंज मार्ग स्थित बंधन मैरेज हॉल...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img