सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन मार्ग पर सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.3 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत काफी अधिक बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे एक व्यक्ति के बैग की एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान संदिग्ध सामग्री दिखाई दी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने बैग की गहन तलाशी ली, जिसमें लगभग 2.3 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने अपनी पहचान मोहम्मद इथरिस अंसार पुत्र अज्ञात, निवासी रामनाथपुरम, तमिलनाडु के रूप में बताई। प्रारंभिक जांच में उसके नेपाल और थाईलैंड की यात्राओं से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद मादक पदार्थ किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है या नहीं। सुरक्षा बलों ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही संभावित तस्करी नेटवर्क और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश भी जारी है।

यह कार्रवाई 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के बी समवाय, सोनौली तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अभियान में सहायक कमांडेंट प्रिया यादव, उपनिरीक्षक रामलाल, आरक्षी गौरव तिवारी, सुंदर लक्ष्मी एम, तथा पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, आरक्षी धीरज साह एवं अश्विनी यादव शामिल रहे।

Hot this week

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह में सरकार के निर्णय का स्वागत, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

महराजगंज। विकास खंड परतावल-महराजगंज मार्ग स्थित बंधन मैरेज हॉल...

Topics

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...

महराजगंज जिले में शुरू हुई बड़ी भर्ती परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी किस्मत आजमाने मैदान में

महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा...

छपिया पुल बना या खतरे की नींव, चार दिन में शटरिंग हटने पर ग्रामीणों का हंगामा

परतावल- विकासखंड की ग्राम सभा छपिया में सिंचाई विभाग की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img