प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 11 बजे रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिये देशवासियों को फिर संबोधित करेंगे। पीएम ने खुद ट्वीट कर बताया है कि इस बार होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए लोगों से कई तरह के व्यावहारिक सुझाव मिले हैं।
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
माना जा रहा है कि हर महीने के अंतिम रविवार को होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम मोदी फिर कोरोना वायरस और लॉकडाउन के मुद्दे पर लोगों के सामने अपने विचार रख सकते हैं। दूसरे चरण का लॉकडाउन 3 मई को खत्म हो रहा है।
प्रधानमंत्री का यह इस साल का चौथा और मन की बात का कुल 64वां संस्करण होगा। मोदी ने 12 अप्रैल को ट्वीट कर कहा था कि इस महीने की मन की बात 26 तारीख को होगी। उन्होंने इसके लिए लोगों से सुझाव मागे थे।







