दूरदर्शन पर आज से चलेंगी 10वीं और 12वीं की कक्षाएं, ये है टाइम

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की ऑनलाइन कक्षाएं दूरदर्शन पर आज से शुरू होंगी

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की ऑनलाइन कक्षाएं दूरदर्शन पर आज से शुरू होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर सुबह 10 से 12 बजे तक कक्षाओं का प्रसारण होगा। सुबह 30-30 मिनट की दो क्लास हाईस्कूल (10वीं) और 30-30 मिनट की दो क्लास इंटर (12वीं) की चलेंगी। शाम को यही क्लास रिपीट होंगी। डीआईओएस ने बताया कि लॉकडाउन के कारण स्कूल की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शासन के निर्देशों पर यह पहल की गई है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के स्टूडियो में इनकी रिकॉर्डिंग की जा रही है।

4 मई से हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन लॉकडाउन खत्म होने के बाद 4 मई से शुरू हो सकता है। यह जानकारी यूपी के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि यूपी के उपमुख्यमंत्री डा. शर्मा ने जानकारी दी कि अगर स्थितियां सामान्य रहीं तो 3 मई को लॉकडाउन खुलने के बाद 4 मई से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करवाया जा सकता है।  इस समय सबसे महत्वपूर्ण काम प्रदेश के 275 केंद्रों पर 3.10 करोड़ से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन है। इसके चलते दोगुना समय लगने का अनुमान है। ऐसे में परिणाम जून के दूसरे सप्ताह से पहले आना मुश्किल है। कोरोना के कारण जो हालात पैदा हुए हैं उसमें से 25 से 20 दिन में कॉपियां जांचने का अनुमान है। जिन स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है वहां बैठने की सीमित जगह है। पहले एक बैंच पर चार-चार टीचर बैठकर कॉपियां जांच लेते थे, लेकिन केंद्र सरकार ती गाइडलाइंस के अनुसार अब दो लोगों के बीच कम से कम दो मीटर की दूरी रखनी होगी।

दिल्ली सरकार ने दूरदर्शन औऱ AIR पर पढ़ाई के लिए मांगा तीन घंटे का समय
इस बीच दिल्ली सरकार ने दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो से रोज कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान  कक्षाएं प्रसारित कराने के लिए रोज 3 घंटे का समय मांगा है। आपको बता दें कि लॉकडाउन के कारण देशभर में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दरअसल दूरदर्शन की बच्चों तक अच्छी पहुंच है और इसमें कक्षाएं प्रसारित होने से बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img