कोरोना संक्रमित की झाड़फूंक करने वाला सोखा क्वारंटीन

युवक के सम्पर्क में आए प्रधान व दरोगा भी क्वारंटीन

कोरोना को लेकर पुरी दुनिया सहमी हुई है। धरती का भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर भी इसके संक्रमण से जान गंवा रहे हैं। पर कुछ लोग ऐसे हैं जो अंध विश्वास के चक्कर में उलझे हैं। दिल्ली से संक्रमित होकर आए पनियरा क्षेत्र के रतनपुरवा गांव के युवक का एक सोखा झाड़फूंक कर चुका है। पर, कोई राहत नहीं मिली। अब स्वास्थ्य विभाग की जांच में कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद युवक के कांटेक्ट ट्रेसिंग में मिले सोखा को पकड़ा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे जिला महिला अस्पताल ले जाकर क्वारंटीन करा दिया है।

युवक के सम्पर्क में आए प्रधान व दरोगा भी क्वारंटीन

पनियरा क्षेत्र के रतनपुरवा गांव में दिल्ली से युवक के आने की सूचना पर प्रधान श्रीभागवत ने पनियरा पुलिस को खबर दी। थानाध्यक्ष ने एक थाने के दरोगा ओमप्रकाश राज को दिल्ली से आए युवक की जांच कराने की जिम्मेदारी सौंपी। युवक को लेकर गाड़ी से दरोगा व प्रधान जिला महिला अस्पताल ले गए थे। युवक के संक्रमण में पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पनियरा थाना के दरोगा व रतनपुरवा गांव के प्रधान को भी जिला महिला अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया है।

संक्रमित युवक के चाचा से फुल्की खाने वालों की अटकी सांस

रतनपुरवा गांव में जो युवक कोरोना संक्रमित मिला है। वह दिल्ली से आने के बाद कई दिन भी घर पर रहा था। उसके चाचा हाथ ठेला से गांव-गांव घूम फुल्की भी बेचता है। जानकारी मिल रही है कि युवक के आने के बाद भी उसके चाचा गांव-गांव घूम फुल्की बेचा था। अब वह क्वारंटीन है। जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है, लेकिन उसके हाथ से फुल्की खाने वाले लोगों की सांस अटकी है।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img