सेवा सत्याग्रह के तहत कांग्रेसियों ने बांटा कोरोना दवा किट

प्रियंका गांधी वाड्रा के “सेवा सत्याग्रह”थीम के साथ समूचे उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान

शिकारपुर, महराजगंज

दबंग भारत न्यूज़ – सदर तहसील के घुघली विकास खंड केलक्ष्मीपुर शिवाला, बरवाखुर्द, बेलवाटिकर,पुरैनाखंडी चौरा,पटखौली,पोखरभिंडा,जोगिया आदि गांवों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ,लखनऊ के तत्वावधान में सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के अंतर्गत गांवों में चौपाल लगाकर कांग्रेसियों ने कोरोना होम आइसोलेशन का उपचार किट बांटा।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के “सेवा सत्याग्रह”थीम के साथ समूचे उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे इस अभियान के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस समय अपना देश ही नहीं बल्कि दुनिया के अधिकांश मुल्क वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं और बेहतर मेडिकल सुविधा देकर अपने नागरिकों के हितों की रक्षा कर रहे हैं। भारत में इस दौरान आक्सीजन सिलेंडर, दवाओं आदि की कालाबाजारी देखने को मिल रही है।अस्पतालों में बेड नहीं हैं।उपचार के अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं।इन सबके लिए भाजपा की केंद्र व सूबे की दोनों ही सरकारें जिम्मेदार हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश महा सचिव आलोक प्रसाद ने कहा कि जब प्रदेश व देश के लोगों विशेषकर गरीबों को कोविड से बचाव हेतु दवा ,आक्सीजन एवं अन्य जरूरी चीजों की जरूरत थी तब ये सरकारें सो रहीं थीं और लोगों को तड़प-तड़प कर मरने पर मजबूर कर दिया था। दवाएं बाजारों से भी गायब थीं। प्रियंका गांधी जी को यह देखा नही गया और उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोगों को मुफ्त में मेडिकल किट मुहैया कराने का निश्चय किया।और ये दवाएं आज जनता को मुफ्त में मिल रही हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महराजगंज जिला इकाई के जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि ये दवाएं जो प्रियंका गांधी जी ने गांव-गांव में मुफ्त में बांटने के लिए भेजा है। यही दवाएं भाजपा की इस सरकार में बाजारों से गायब थीं। 32 वर्षों से कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सत्ता से बाहर है ।फिर भी जो दवा भाजपा सरकार में रहकर लोगों को नहीं दे पाई वह आज कांग्रेस सत्ता से बाहर रहकर दे रही है। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम की लोंगों ने सराहना की।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img