महराजगंज में एक सिरफिरे ने क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों को यूरिन मिला पानी पिला दिया

क्रिकेट खेल रहे युवकों को पिलाया यूरिन मिला पानी, मुकदमा दर्ज

महराजगंज में एक सिरफिरे ने क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों को यूरिन मिला पानी पिला दिया। उसकी यह हरकत युवकों को पता चली तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। वे उल्‍टियां करने लगे। कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

मामला महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के  करमहा टोला पड़रहिया का है। आरोप है कि क्रिकेट खेलने के दौरान प्यासे खिलाड़ियों के मांगने पर एक युवक ने पानी में यूरिन मिलाकर उन्हें पिला दिया। युवक को बोतल से कुछ पानी गिराकर उसमे यूरिन मिलाते हुए एक बुजुर्ग ने देख लिया था। बुजुर्ग ने जब युवकों को इसकी जानकारी दी तब तक पांच पानी पी चुके थे। यूरिन मिला पानी पीने की जानकारी पर वे उल्टी करने लगे। वहीं मामला जानकारी में आने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपित लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

करमहा टोला पड़रहिया के सीवान में शनिवार को गांव के कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। घुघली क्षेत्र के रामपुर महुअवा गांव के लड़के भी इसमें शामिल थे। आरोपित लड़का भी वहीं था। इसी बीच वह यह कहकर घर जाने लगा कि खाना खाकर कुछ देर बाद लौटेगा। इस पर क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने कहा कि बहुत प्यास लगी है, लौटते समय साथ पानी लेते आना। आरोपित लड़का पानी लाने का आश्वासन देकर घर चला गया।

घर से वापस लौटते समय वह दो लीटर के कोल्ड ड्रिंक्स के बोतल में पानी लेकर आया। आरोप है कि दो सौ मीटर पहले ही भूसा बनाने वाली मशीन की आड़ में वह बोतल का कुछ पानी गिराकर उसमें यूरिन भर दिया। लेकिन उसे ऐसा करते एक बुजुर्ग ने देख लिया। युवक जैसे ही पानी लाकर दिया, वैसे ही खिलाड़ी उसे पीने लगे। तभी बुजुर्ग भी दौड़ते हुए वहां पहुंच गया। कहने लगा कि यह पानी नहीं पीना, इसमें पेशाब मिलाया गया है, लेकिन तब तक कुछ लड़के पानी पी लिए थे। यूरिन मिला पानी होने की जानकारी होते ही पानी पीने वाले युवक उल्टी करने लगे।

तीन-चार लड़कों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 295 क (धार्मिक मान्यता को ठेस पहुंचाते हुए अपवित्र करने) और 270 (संक्रामक रोग फैलाने का प्रयास करने) के तहत केस दर्ज हुआ है। विवेचना में जो जानकारी सामने आएगी उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। जांच शुरू कर दी गई है। 

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img