उत्तर प्रदेश पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर हो सकता है फैसला

पेट्रोल पर 3 व डीजल पर 2.50 रुपये की वृद्धि होने का अनुमान लगाया जा रहा है

उत्तर प्रदेश की सरकार लॉकडाउन के चलते हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए पेट्रोल पर 3 और डीजल पर 2.50 रुपये वैट बढ़ाने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर फैसला हो सकता है। साथ ही कोरोना वारियर्स की सुरक्षा के लिए अध्यादेश के मसौदे को भी मंजूरी मिल सकती है। वहीं प्रदेश में शराब के दाम बढ़ाने पर भी विचार हो सकता है।

सूत्रों का कहना है कि वाणिज्य कर विभाग ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास मंगलवार को भेजा था, लेकिन उच्चाधिकारियों की बैठक में इस पर सहमति नहीं बन पाई। इसलिए पूर्व में तैयार किए गए प्रस्ताव को संशोधित किया गया। आयुक्त वाणिज्य कर ने तीन तरह के प्रस्ताव भेजे थे। इसमें पहला प्रस्ताव पेट्रोल पर 1.26 रुपये, डीजल पर 1.09 रुपये, दूसरा पेट्रोल पर 1.76 व डीजल पर 1.59 और तीसरा पेट्रोल पर 2.26 व डीजल पर 2.09 रुपये वैट लगाने का प्रस्ताव था। पहले प्रस्ताव से 1700 करोड़, दूसरे से 2500 करोड़ और तीसरे से 3300 करोड़ रुपये सालाना आय होने का अनुमान लगाया गया था।

सूत्रों का कहना है कि पूर्व में तैयार किए गए इन तीनों प्रस्तावों को खारिज कर दिया गया है। अब पेट्रोल पर 3 और डीजल पर 2.50 रुपये प्रति लीटर वेट लेने का प्रस्ताव है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला कैबिनेट की बैठक में होगा। इसमें आंशिक तौर पर संशोधित भी हो सकता है। पेट्रोल पर 3 व डीजल पर 2.50 रुपये की वृद्धि होने से 4000 करोड़ रुपये सालाना आय होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img