रक्तदान महादान है : विधायक

फरेंदा। मारवाड़ी युवा मंच द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को कस्बे के दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें 100 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर का उद्धाटन विधायक बजरंग बहादुर सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है, रक्तदान कर किसी मजलूम की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच के इस पहल कर जमकर सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सर्वोत्तम दान है जिसका कोई विकल्प नही है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में एकत्र किया गया रक्त जरूरतमंदों को काम आयेगा।

एसडीएम आरबी सिंह ने कहा कि यहां एकत्र किया गया खून कई लोगों को नई जिंदगी देगा। सीएमओ क्षमाशंकर पांडेय ने कहा रक्तदान से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। रक्तदान शिविर में नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल, गोपाल अग्रहरि, संजय जायसवाल, अभय सिंह उर्फ डब्बू सिंह, अंकित सिंह, विशाल बांग्ला, महेश खेतान व बजरंगी दर्शन सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष पांडेय, अशोक भारतीय, रजनीश पांडेय, पवन वर्मा, राजीव श्रीवास्तव, शशिकांत तिवारी सहित सैकड़ों महिला पुरुष ने रक्तदान किया। इस दौरान विवेका पांडेय, विनोद चोखानी, ईओ मनीष राय, पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता, सोनू तुलस्यान, रवि श्रीवास्तव, मुकेश सिन्हा, देवी शरन दूबे, संजय टिबड़ेवाल, विशाल बागला,गोपाल बागला,मनोज जायसवाल, राजकुमार मद्धेशिया, राजू अग्रवाल, कमलेश शर्मा आदि रहे।

Source :- अमर उजाला

Hot this week

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

रेलवे क्रासिंग बंद होने से परेशानी बढ़ी, बाईपास मार्ग की मांग पर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

महराजगंज :- घुघली–कप्तानगंज रेल मार्ग पर ग्राम सभा मेदनीपुर...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

Topics

शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत दो घायल

महराजगंज - शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार...

भिटौली पुलिस की सिसवा मुंशी चौराहे पर पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों की जांच

महराजगंज - जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने...

घुघली पुलिस ने तीन वाहन किए सीज अवैध खनन व ओवरलोड पर सख्ती

महराजगंज। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के...

मनरेगा कर्मियों का कलमबंद हड़ताल का ऐलान, 17 से 25 अप्रैल तक ठप रहेगा कामकाज

महराजगंज :- विकास खण्ड पनियरा में ग्राम रोजगार सेवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img