जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने कहा कि दिल्ली से लौटा एक युवक कोरोना पाजिटिव मिला है

महराजगंज: जिले के नौतनवा तहसील में स्थित बरगदवा गाव निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। सोमवार की रात युवक की कोरोना जाच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला महिला अस्पताल में क्वारंटाइन किए गए युवक को कल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा जाएगा।
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
बरगदवा निवासी युवक अपने भाई व पिता के साथ दिल्ली से पिछले नौ मई को फरेंदा स्थित जाच केंद्र पहुंचे। यहा दोनों भाइयों को बुखार होने के चलते उन्हें महराजगंज महिला अस्पताल में क्वारंटाइन कर नमूना जाच के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया था। जाच में एक भाई कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि दूसरे भाई की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन द्वारा घर गए युवक के पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को भी जिला अस्पताल लाया जा रहा है। सभी को यह क्वारंटाइन कर उनका नमूना जाच के लिए भेजा जाएगा। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने कहा कि दिल्ली से लौटा एक युवक कोरोना पाजिटिव मिला है। कल इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा जाएगा। दिल्ली सहित अन्य स्थानों से लौट रहे लोगों की लगातार जाच कराई जा रही है। सभी लोगों को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।






