नेपाली मूल के नागरिक की मंगलवार की शाम इसका रिपोर्ट पाजिटिव मिली है

महराजगंज में मंगलवार की देर शाम एक और कोरोना संक्रमित मिला। यह युवक नेपाली मूल का नागरिक है और मुंबई से आने के बाद नौतनवा के माडर्न एकेडमी में क्वारंटीन था। इस समय यह युवक महराजगंज के समेकित विद्यालय में रखा गया है। इसकी पुष्टि डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने की।
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
- सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार
- डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र
नेपाली मूल का यह नागरिक मुंबई से अपने कुछ साथियों के साथ आया था। सीमा पर नेपाली प्रशासन द्वारा एंट्री न दिए जाने के बाद इसे नौतनवा में क्वारंटीन कराया गया था। सोमवार को महराजगंज से 24 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें इस नेपाली नागरिक का भी नमूना शामिल था। मंगलवार की शाम इसका रिपोर्ट पाजिटिव मिली है।





