अभिभावकों ने फीस बढ़ोत्तरी पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

बिना रिजल्ट निकले ही 11 वीं में कर लिया प्रवेश

महाराजगंज :लॉकडाउन में स्कूलों द्वारा शुल्क बढ़ाने व जबरन शुल्क वसूल करने का आरोप लगाते हुए अभिभावक गुरुवार को डीएम के पास पहुंच गए। स्कूलों की मानमानी के संबंध में शुल्क रसीद व अन्य साक्ष्यों के साथ डीएम को शिकायती पत्र दिया। मामले में जांच कराकर शुल्क को नियंत्रित करने के साथ मनमानी करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

अभिभावकों ने कहा कि स्कूल द्वारा फोन से शुल्क जमा करने को कहा गया। जब विद्यालय पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने जबरन तीन माह का शुल्क जमा करा लिया। इसम मामले में कई बार डीआईओएस से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि इसके साथ ही कई विद्यालयों ने अपने विद्यालय परिसर में ही दूसरे के नाम से पुस्तक की दुकान खोल रखी है। पुस्तकें वहीं से दी जा रही हैं। अभिभावकों ने कहा कि लॉकडाउन में अभिभावकों पर शुल्क जमा करने का दबाव न बनाया जाए। लॉकडाउन के बाद काम धंधा शुरू होने पर अभिभावक खुद जमा कर देंगे। इस दौरान गोविन्द गुप्ता, प्रभात कुमार जायसवाल, परशुराम जायसवाल, विवेक गुप्ता, अनिल गुप्ता, विजय जायसवाल, दिनेश जायसवाल, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

बिना रिजल्ट निकले ही 11 वीं में कर लिया प्रवेश

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि सीबीएसई बोर्ड का हाईस्कूल का रिजल्ट अभी नहीं निकला है। लेकिन फीस के चक्कर में बच्चों का कक्षा 11 में प्रवेश ले लिया है। बिना परीक्षा परिणाम घोषित हुए ही अभिभावकों से अगली कक्षा में प्रवेश के नाम पर शुल्क लिया जाना अनुचित है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Source :- www.livehindustan.com

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img