महराजगंज में महापुरुषों के नाम से होंगे चार चौराहे

महराजगंज शहर के चार चौराहे बहुत जल्द दूधिया रोशनी से जगमग हो जाएंगे

महराजगंज शहर के चार चौराहे बहुत जल्द दूधिया रोशनी से जगमग हो जाएंगे। महापुरुषों के नाम से बन रहे इन चौराहों का निर्माण कार्य पूरा होते ही सुन्दरीकरण कार्य शुरू हो जाएगा। डेकोरेटेड प्लांट व फव्वारों के बीच एलईडी लाईट से सजे ये चौराहे आकर्षण के केंद्र हो जाएंगे। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर पालिका के बीच आबादी से होकर एनएच-370 निकली है।

कार्यदायी संस्था ने सड़क चौड़ीकरण कराने के साथ चौराहों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। शहर के फरेंदा रोड और गोरखपुर रोड पर चार चौराहों का निर्माण होना है। फिलहाल दो चौराहों पर निर्माण कार्य चल रहा है। इन चारों चौराहों का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेई, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के नाम से होगा। चौराहों का निर्माण कार्य पूरा होते ही इन महापुरुषों की मूर्तियां लगाई जाएंगी। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

चौराहा बनाएगी एनएचआई, सुन्दरीकरण कराएगी पालिका

शहर के महापुरुषों के नाम से चौराहों का निर्माण कार्य एनएचआई कराएगी। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन इसका सुन्दरीकरण कार्य कराएगी। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन नक्शा तैयार करा रहा है।

सुन्दरीकरण में ये होंगे कार्य

महपुरुषों की मूर्तियां लगेगी। पानी फव्वारा, डेकोरेटेड प्लांट और एलईडी लाइट से सुसज्जित होंगे चौराहे।

Hot this week

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...

जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान

महराजगंज। जिले के घुघली विकास खंड के मंगलपुर पटखौली गांव...

बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान

महराजगंज - विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर...

Topics

सोनौली बॉर्डर पर 2.3 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, तमिलनाडु का युवक गिरफ्तार

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली व्यापार एवं पारगमन...

डायल 112 बनी परीक्षार्थी की मददगार, हूटर बजाते समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

महराजगंज। पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img