स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://upresults.nic.in/ पर नतीजे चेक कर सकेंगे

UP Board 10th 12th Result 2020: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जून के आखिरी सप्ताह तक जारी हो सकते हैंं। ऐसे में स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://upresults.nic.in/ पर नतीजे चेक कर सकेंगे। आपको बता दें कि इस परीक्षा में 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
रिजल्ट आने पर स्टूडेंट्स livehindustan.com पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। अगर आप चाहते हैं कि रिजल्ट आते ही आपके मोबाइल पर SMS या अलर्ट आए तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड 10 वीं 2020 का रिजल्टयूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2020
यूपी बोर्ड 12 वीं 2020 का रिजल्टयूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2020
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड पहले ही 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर चुका है। वहीं अब यूपी बोर्ड रिजल्ट निकालने की तैयारी में है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में शुरू हो गई थीं। वहीं कॉपियों के मूल्यांकन का का कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण नहीं हो पाया था। इसके बाद बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य शुरू किया। बोर्ड अब तक 90 फीसदी से अधिक कॉपियों का मूल्यांकन कर चुका है। ऐसे में यूपी बोर्ड सीबीएसई और सीआईएससीई से आगे निकल गया है। ये दोनों बोर्ड अभी अपनी परीक्षाएं ही पूरी नहीं करा सके हैं जबकि यूपी बोर्ड रिजल्ट देने की तैयारी कर रहा है। सीबीएसई और सीआईएससीई की 10वीं 12वीं के बचे विषयों की परीक्षा 1 से 15 जुलाई के बीच होगी। उससे पहले यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है।






