हर वर्ष इस विद्यालय के छात्र नवोदय में होते चयनित अभी तक एक दर्जन छात्र छात्रा नवोदय में हो चुके चयनित

भिटौली, महराजगंज
सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर सम्बद्ध आदर्श शिक्षण संस्थान धर्मपुर की छात्रा किट्टू जायसवाल ने जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में चयनित होकर विद्यालय का मान बढ़ाया। वह किशुनपुर निवासी अभिमन्यु जायसवाल की पुत्री हैं।बिटिया के नवोदय में चयनित होने पर माता पिता ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक उमाकांत चौधरी व प्रधानाचार्य आर एन चौधरी ने बधाई दिया।प्रबंधक उमाकांत चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाएं देखने को मिल रही हैं।
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
विद्यालय के प्रधानाचार्य आर एन चौधरी ने बताया कि हमारे विद्यालय के बच्चे हर वर्ष नवोदय में चयनित होते हैं। पिछले वर्ष भी दो बच्चे चयनित हुए थे।अब तक एक दर्जन बच्चे हमारी संस्था से नवोदय में चयनित हो चुके हैं। और इस विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।







