
महराजगंज : विद्यालय के प्रबंधक श्री सुनील मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में आज अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर Dr. R.S.K. शिक्षण संस्थान पचरुखिया तिवारी,महराजगंज में सामुहिक योग का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षकगण मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ई० सच्चिदानन्द जायसवाल ने बताया कि योग हमारे जीवन के लिये बहुत आवश्यक है । यह एक सरल और निःशुल्क प्रक्रिया है जिससे हम अपने शरीर को बीमारियों से बचा के रख सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि सभी लोग योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कीजिए और अपने बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित कीजिए।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस लाकडाउन में बच्चों के लिए ऑनलाइन शिक्षा की भी व्यवस्था की गई है। बच्चों को विद्यालय के YouTube चैनल THE HOPE CLASSES के द्वारा पढाया जाता है तथा Whatsapp के माध्यम से होमवर्क दिया जाता तथा उसकी जाँच की जाती है । उन्होंने अभिभावकों से ये अपील किया कि वे लोग बच्चों पर ध्यान दे और उनसे होमवर्क के बारे में पूछते रहें ।इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पंकज,सुब्रत,इनामुल्लाह,अरूण जायसवाल,सेराज,राहुल,निवेदिता, रिफअत,आराधना,वन्दना,पूजा आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाये मौजूद रहे।







