दिल्ली में दुनिया के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन

डीआरडीओ ने भी 1000 बेड वाले कोविड अस्पताल की शुरुआत कर दी है

दबंग भारत न्यूज़ : राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई है। इस बीच रविवार का दिन कोरोना के खिलाफ जंग में दिल्लीवासियों के लिए बेहद अहम रहा। यहां एक तरफ 10 हजार बेड वाले दुनिया के सबसे बड़े कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया गया तो आज ही डीआरडीओ ने भी 1000 बेड वाले कोविड अस्पताल की शुरुआत कर दी है, जिसे महज 12 दिनों में तैयार किया गया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 10,000 बिस्तर वाले सरदार पटेल कोविड देखभाल केंद्र का रविवार को उद्घाटन किया जो दुनिया में अपनी तरह का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर है। इसे छतरपुर में राधा स्वामी सत्संग व्यास में बनाया गया है। यह केंद्र मामूली या बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस मरीजों के लिए है। यह बिना लक्षण वाले उन संक्रमित लोगों के लिए उपचार केंद्र है जिनके घर पर पृथक रहने की व्यवस्था नहीं है।

यह केंद्र 1,700 फुट लंबा और 700 फुट चौड़ा है। इसका आकार फुटबॉल के करीब 20 मैदानों जितना है। इसमें 200 ऐसे परिसर हैं जिनमें प्रत्येक में 50 बिस्तर हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह दुनिया में इस तरह का सबसे बड़ा केंद्र है। इस केंद्र के संचालन के लिए नोडल एजेंसी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) होगी जबकि दिल्ली सरकार प्रशासनिक मदद दे रही है। राधा स्वामी सत्संग व्यास के स्वयंसेवक केंद्र के संचालन में सहायता देंगे।

Hot this week

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...

स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर के सिसवा खुर्द स्थित स्टर्लिंग...

निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

महराजगंज।  निचलौल थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण...

स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ढेकही गांव में मंगलवार...

Topics

30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा

महराजगंज। जिले के निचलौल-पुरैना मार्ग पर स्थित जमुई पंडित गांव...

बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर

महराजगंज- भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेलवा बुर्जुग स्थित...

तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img