मायके से नहीं लौटी पत्नी तो पति ने फांसी लगाकर दे दी जान

दबंग भारत न्यूज़ : महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के जखिरा चौराहे की है। जखिरा निवासी युवक विनोद विश्वकर्मा (उम्र 35 वर्ष) बेल्डिंग का काम कर परिवार की परवरिश करता था। पति से अनबन के बाद एक सप्ताह पहले पत्नी मायके चली गई थी। सोमवार को विनोद अपनी पत्नी को बुलाने गया था, लेकिन वह साथ नहीं आई। परिजनों के अनुसार घर आने के बाद विनोद गुमसुम होकर खाना खाया। कमरे में फाटक बंद कर सो गया।
- सिसवा मुंशी चौराहे पर होली की उमंग, रंग-गुलाल में सराबोर दिखे लोग
- भव्य कलश यात्रा के साथ रुद्र शतचंडी महायज्ञ प्रारम्भ
- एम.आई. पब्लिक स्कूल का M I Talent Hunt आयोजित
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को भिटौली पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिक्षा मित्रों का मानदेय 18,000 रुपये, अनुदेशकों को 17,000 रुपये प्रतिमाह
मंगलवार को काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे जगाने गए। फाटक अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिजन खिड़की से अंदर झांके तो नजारा देख बदहवास हो गए। विनोद का शव पंखे से गमछा के फंदा के सहारे लटक रहा था। इसके बाद परिजन पुलिस को सूचना दिए। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।






