भिटौली में पत्रकारों ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर -: इकबाल अहमद
भिटौली / महराजगंज
गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी की निर्मम हत्या पर भिटौली क्षेत्र के पत्रकारों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक व्यक्त किया । जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सदर तहसील के महामंत्री सुशील शुक्ल ने कहा कि यह एक निंदनीय घटना है। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाने वाला पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं। देशहित में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू होना चाहिए।
- ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में
- जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत

सरकार को पत्रकार विक्रम जोशी के परिवार को नौकरी और पचास लाख रुपये मुआवजा देना चाहिए । तथा दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए। इस दौरान चंदन मद्धेशिया, कृष्णमोहन जायसवाल,उमाकांत चौधरी, इंद्र शुक्ल,मो इकबाल,सुरेंद्र प्रजापति,एजाज खान, कैलाश सिंह, नवी रसूल,राजेश गोंड, अमजद अली आदि पत्रकार मौजूद रहे।







