आवश्यकता पड़ने पर बांधों पर रात में भी सुरक्षा संबंधी काम किए जाए

दबंग भारत न्यूज़ : गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर और संतकबीरनगर का हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। बाढ़ से प्रभावित गोरखपुर जिले में 63 और संत कबीर नगर में 17 गांव में सीएम ने तत्काल तत्काल और बचाव के काम शुरू करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग के अधिकारियों कड़ी हिदायत दी कि कोई भी बंधा टूटना नहीं चाहिए। निरंतर बांधों की निगरानी रखी जाए, आवश्यकता पड़ने पर बांधों पर रात में भी सुरक्षा संबंधी काम किए जाए।
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
सीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिसंवेदनशील बांधों पर रात में भी राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा सके, इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जाए। कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने बताया कि सीएम ने संत कबीर नगर के बाढ़ प्रभावित 17 गांव में राहत एवं बचाव के सभी काम शुरू करने के निर्देश दिए।







