
दबंग भारत न्यूज़ : महराजगंज: सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर बुधवार को ग्राम सभा सिसवा खुर्द के पास मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मारकर भाग रहे आटो के पलट जाने से उसमें सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
सिसवा से निचलौल मुख्य मार्ग पर बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे ग्रामसभा सबया के अहिरौली टोला निवासी अखिलेश जायसवाल (32) अपनी 50 वर्षीय माता शकुंतला देवी को मोटरसाइकिल से लेकर सिसवा की तरफ जा रहे थे। तभी सिसवा खुर्द के पास पीछे से आ रही सवारी से भरी आटो ने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल को ठोकर मारने के बाद आटो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। इस दौरान वह मुख्य सड़क छोड़ अमडीहा पश्चिम गांव में घुसने का प्रयास किया। रफ्तार तेज होने के कारण आटो पलट गई। इस घटना में गणेश, जोखू, गैसुद्दीन, राकेश, सुभावती, काजल, उषा, पूनम गुड़िया घायल हो गईं। घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा ले जाया गया।







