जिले में मंगलवार को 48 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं

दबंग भारत न्यूज़ :- महराजगंज : जिले में मंगलवार को 48 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब तक कोरोना के कुल केस की संख्या बढ़कर 913 हो गई है। जबकि कोरोना के सक्रिय मामले 458 हैं। वहीं मरने वालो की संख्या बढ़कर 9 हो गई। कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालो की संख्या 446 है। संक्रमितो में परतावल सीएचसी, पुलिस लाइन, डीटीओ कार्यालय से एक एक कर्मी संक्रमित मिले हैं।
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि 48 पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें पनियरा 5, सीएचसी परतावल 1, निचलौल 2, भारतीय स्टेट बैंक महराजगंज 1, डीटीओ कार्यालय 1, सरोजनी नगर 1, नौतनवां 1, मनिकापुर 1, घुसवा कला1, सीएचसी सदर 1, नेहरू नगर 1, पुलिस लाइन 1, पडरी खुर्द 1, बैकुंठपुर 1, सदर कोतवाली 3, शिव नगर 1, एक प्राईवेट बैंक 1, गांधी नगर 2, सिसवा अमहवां 1, राजेंद्र नगर 1, दीवानी कचहरी 1, धनेवां धनेई 1, शास्त्री नगर 2, राजीव नगर 1, महदेवा1, हर्रेडिह एक, सिसवा से 13 संक्रमित शामिल हैं।
संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब तक जिले में 18445 सैंपल की जांच हो चुकी है। साथ ही जांच तेज करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।







