गोरखपुर ट्रायल के लिए पहुंची कोरोना की दूसरी वैक्सीन

वालंटियरों को लगी पहली वैक्सीन की दूसरी डोज

दबंग भारत न्यूज़ :- गोरखपुर : भारत बायोटेक वैक्सीन की डोज लगने के बाद कोरोना के लिए तैयार जायडस कैडिला की वैक्सीन (जेडवाईसीओ- डी) चरगांवा स्थित राणा अस्पताल आ गई है। वैक्सीन आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। ट्रायल के लिए मिले वालंटियर्स की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इस वैक्सीन के लिए 100 वालंटियरों का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 53 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। गुरुवार को सैंपल लिए गए। पूरी तरह से स्वस्थ पाए जाने के बाद ही उन्हें 17 अगस्त के बाद वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। दूसरी डोज 28वें दिन व तीसरी डोज 56वें दिन दी जाएगी।

राणा हास्पिटल को भारत की पहली व दूसरी दोनों वैक्सीन के ट्रायल का अवसर मिला है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आसीएमआर) ने भारत बायोटेक की वैक्सीन को पहले ट्रायल की अनुमति दी थी। जायडस अनुमति पाने वाली दूसरी भारतीय फार्मा कंपनी है।

भारत बायोटेक की वैक्सीन का ट्रायल 31 जुलाई को ही हो गया था। कुल आठ लोगों को पहली डोज दी गई थी। दूसरी डोज 14वें दिन गुरुवार को दी गई। हालांकि केवल पांच वालंटियर ही पहुंचे थे। तीन वालंटियरों को शुक्रवार को दूसरी डोज लगाई जाएगी।

Hot this week

महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत

मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिलेमहराजगंज। महराजगंज...

बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस

महराजगंज। थाना भिटौली क्षेत्र के ग्राम गोपाला में पुरानी...

सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत

सतीश मद्धेशिया बने चेयरमैन संघ के जिला महामंत्री, व्यापारियों...

चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार

सिंदुरिया पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा,...

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारमहराजगंज...

Topics

ठूठीबारी सीमा से नेपाल पहुंची 274 बोतल ओल्ड मोंक रम, कार समेत दो हिरासत में

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी के खिलाफ नेपाल...

जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में मारी टक्कर

महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर शनिवार...

सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img