महराजगंज में कोरोना कहर बढ़ता जा रहा है

मिठौरा ब्लाक के जमुई पंडित निवासी बुजुर्ग की तबीयत खराब होने पर घर वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में देखने के बाद बुजुर्ग को सीनियर सिटीजन वार्ड में भर्ती कर दिया गया। वार्ड के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार की सलाह पर बुजुर्ग की कोरोना जांच कराई गई।
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
जांच रिपोर्ट में बुजुर्ग में कोरोना वायरस की पुष्टि होते ही अस्पताल से उसे 19 अगस्त को जिला महिला एल-टू हास्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। चार दिन इलाज के बाद रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य प्रशासन ने विशेष एंबुलेंस से शव को परिजनों के साथ घर भिजवाया। परिजनों के आवेदन पर शव को उनके साथ गांव भेज दिया गया। अब तक कोरोना से 23 लोगों की मौत हो चुकी है।







