हादसें के बाद पिकअप चालक पिकअप छोड़ कर मौके से फरार

महराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- जिले के कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के चटिया गांव के टोला लालपुर में शुक्रवार को एक मासूम गैस लदी पिकअप के चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं हादसें के बाद पिकअप चालक पिकअप छोड़ कर मौके से फरार हो गया। जबकि ग्रामीणों ने उसके एक अन्य साथी को मौके पर पकड़ लिया।
- 30 साल पुराने इस जर्जर पुल पर हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
- बेलवा बुर्जुग गांव के श्मशान घाट से तीन पेड़ काटकर ले गए चोर
- तीन अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की तीन बाइक बरामद
- जब सड़क बनी तालाब तो ग्रामीणों ने उसमे बो दिया धान
- बाल श्रम दिवस पर जीडी नेशनल स्कूल का जागरूकता अभियान
लक्ष्मीपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नीरज राय ने बताया कि मृत मासूम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि पकड़े गए पिकअप चालक के साथी व गैस लदी पिकअप को कोतवाली लाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।







