नाबालिग की जंगल में मिली लाश – आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- नौतनवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव की एक लड़की (12 वर्षीय) शुक्रवार की शाम को घर से निकली। देर रात वापस नहीं आई। परिजन ढूंढने के बाद नौतनवा पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला जानकारी में आने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। रात में 11 बजे गांव के दूसरे टोले के एक लड़के को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया। आरोपी की निशानदेही पर गांव से एक किलोमीटर दूर जंगल में लड़की का शव बरामद किया गया।
- सिसवा मुंशी चौराहा अंधेरे में डूबा महीनों से बंद हाईमास्ट
- आनंदनगर घुघली नई रेल परियोजना का निर्माण कार्य अब तेजी पकड़ चुका है।
- कोठीभार थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित
- महराजगंज जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रविवार को बड़ा चेकिंग अभियान
- देसी शराब ऐसे खुली पोल प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर बेच रहा था
एसपी रोहित सिंह सजवान ने कहा आरोपित पुलिस की गिरफ्त में है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस लड़की से रेप और हत्या के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएगी ।






