अचानक बिजली आने से फ्रिज में करंट उतर गया स्विच ऑन था

महराजगंज
दबंग भारत न्यूज़ :- घुघली क्षेत्र के भुवना गांव में फ्रिज की सफाई के दौरान करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जाकिर की 35 वर्षीया पत्नी जरीना शुक्रवार की सुबह घर की सफाई कर रही थी। उस समय बिजली कटी हुई थी। फ्रिज के पास पहुंचने के बाद जरीना उसे भी साफ करने लगी।
- महराजगंज पुलिस ने बरामद किए 110 गुम मोबाइल, 27 लाख रुपये की कीमत
- बाउंड्री गिराने और धमकी देने का आरोप, दो के खिलाफ केस
- सतीश मद्धेशिया के जिला महामंत्री बनने पर व्यापारियों ने किया स्वागत
- चोरी के गैस सिलेंडर और बाइक के साथ वांछित गिरफ्तार
- प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
बिजली नहीं रहने की वजह से उसका ध्यान स्विच की तरफ नहीं गया। जबकि स्विच ऑन था। फ्रिज साफ करने के दौरान ही अचानक बिजली आ गई। फ्रिज में करंट उतर गया। उसकी चपेट में आकर जरीना बेहोश हो गई। परिवारवालों ने उसे देखा तो आनन-फानन में घुघली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए लेकिन डॉक्टरों ने जरीना को देखते ही मृत घोषित कर दिया।इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।







