90 हजार छात्र-छात्राओं के लिए 262 केंद्र बनाए गए हैं

दबंग भारत न्यूज़ :- दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) की यूजी-पीजी की बची हुई परीक्षाएं गुरुवार को शुरू हो गईं। 90 हजार छात्र-छात्राओं के लिए 262 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के तमाम उपाय किए गए थे। छात्र-छात्राओं को सैनेटाइजर टनल से गुजारा गया।
- सावित्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
- स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
- निचलौल में भीषण सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
- प्रसिद्ध बउरहवा बाबा धाम में श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर लगेगा भव्य मेला
- स्कूल वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत
छात्र-छात्रा परीक्षा के समय से एक घंटे पहले पहुंचे। सबसे पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद ही परीक्षा के लिए प्रवेश दिया गया। छात्र-छात्राओं के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए छह उड़ाका दलों की टीमें बनाई गई हैं। डीडीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों की वेबकास्टिंग से निगरानी की जा रही है।







